Youtube देख डॉक्टर ने किया किशोर के पथरी का ऑपरेशन, फिर…

सारण: बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां लोगों ने एक निजी क्लिनिक के फर्जी डॉक्टर पर यूट्यूब देख कर पथरी का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। मामले में मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया वहीं मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर यूट्यूब वीडियो देख कर ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।

मामला सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के गरखा धर्मबागी की है जहां एक मरीज को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्लिनिक में डॉक्टर ने मरीज को पथरी की शिकायत बताई और जल्दी ऑपरेशन करने की भी बात कही। ऑपरेशन के बाद जब मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने खुद एक एंबुलेंस बुला कर मरीज को पटना भेजा। पटना पहुंचने के पहले रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि भुआलपुर निवासी चंदन साह के 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ़ गोलू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने मोतिराजपुर धर्मबाग स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मरीज को पथरी होने की बात कही और फिर उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया। परिजन का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने कई बार यूट्यूब खोल कर ऑपरेशन करने का तरीका देखा और ऑपरेशन पूरा किया।

ऑपरेशन करने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद डॉक्टरों ने एक एंबुलेंस मंगाया और अपने एक कर्मी के साथ उसे पटना भेजने लगे जहां रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं बताया जा रहा है कि मरीज को पटना भेजने के बाद से ही अवैध क्लिनिक के डॉक्टर और अन्य कर्मी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-    Naxal के गढ़ में सरकार बनाएगी युद्धाभ्यास रेंज, डीएम को निर्देश…

https://youtube.com/22scope

Youtube Youtube Youtube Youtube

Youtube

Saffrn

Trending News

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...

चास थाना दिवस में 8 भूमि विवादों का निपटारा, पुलिस ने...

Bokaro News: चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान...

मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img