रांची में कोविड संक्रमण फिर बढ़ा: 27 सैंपलों में 7 पॉजिटिव, कुल एक्टिव केस 16 हुए

रांची: राजधानी रांची में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कुल 27 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

इससे पहले मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि सोमवार को हुए 16 सैंपलों में से 3 पॉजिटिव पाए गए थे। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 432 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें 31 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

सरकार ने शुरू किया अलर्ट मैसेज अभियान

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अलर्ट मोड में आकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बुधवार से लोगों के मोबाइल फोन पर कोविड से संबंधित सावधानियों के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में बताया गया है कि देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और सजगता ही बचाव है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: सावधानी ही सुरक्षा

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का प्रयोग करें, हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लगातार जुटी हुई हैं। विभाग का कहना है कि सभी संदिग्धों की जल्द से जल्द जांच की जा रही है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...