रांची में कोविड के तीन एक्टिव मरीज, शुक्रवार को 15 सैंपल में 1 संक्रमित मिला

रांची। देशभर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी के बीच झारखंड में भी संक्रमण की आहट दिखने लगी है। राजधानी रांची में शुक्रवार को कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या तीन हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार को 15 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अच्छी बात यह है कि संक्रमित युवक बिल्कुल सामान्य है और उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।

बताया गया कि युवक ने अपनी स्वेच्छा से कोविड जांच करवाई थी। रैपिड एंटीजेन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स में आरटी-पीसीआर जांच कराने की सलाह दी गई है।

एक दिन पहले गुरुवार को कुल 18 लोगों की कोविड जांच की गई थी, लेकिन कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था।

सिविल सर्जन ने लोगों से डरने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता से ही संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।


MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...