कोचिंग से पढ़ निकल छात्रों पर लाठी डंडे से हमला, 20 की संख्या में आये बदमाशों ने…

भागलपुर: भागलपुर में करीब दो दर्जन बदमाशों ने एक कोचिंग संस्थान के करीब आधा दर्जन छात्रों पर लाठी डंडे से हमला की जिसमें कई छात्र घायल हो गये। घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि करीब 20 की संख्या में आये बदमाश एक कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की पिटाई कर रहे हैं। घटना पीरपैंती के इसिपुर बाराहाट थाना में स्थित एक कोचिंग संस्थान के समीप की है जहां करीब 20 की संख्या में लोहे के रॉड और हॉकी स्टिक से लैस युवक पहुंचे और कोचिंग संस्थान से पढाई कर बाहर निकल रहे करीब 5 छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

लाठी डंडे से हमला :

मामले में बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर का एक छात्र योगेश का भाई दो दिन पहले क्रिकेट खेलने गया था इस दौरान उसकी किसी से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद की वजह से दूसरे पक्ष के लोगों ने कोचिंग संस्थान में पहुंच कर योगेश और उसके सहपाठियों की पिटाई कर दी। घटना में योगेश नामक छात्र समेत अन्य छात्र घायल हो गये।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – वाहन जांच के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, तीन जख्मी…

वहीं मारपीट के बाद कोचिंग संचालक ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी बदमाश भाग निकले। मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जेल को सुधार गृह में बदलने की कवायद है जारी, भाजपा विधायक ने कहा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...