पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने, मुख्यमंत्री व पुलिस का जताया अभार

पटना : पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार की रात फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला दो कोचिंग संचालकों के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पुराने विवाद की भी चर्चा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की गई। गोलीबारी की घटना पर खान सर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद आठ से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं – खान सर

खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं। उन्हें इसी बात से समस्या है। साथ में उन्होंने ये भी जोड़ा कि मेरे कोचिंग से इतने ज्यादा रिजल्ट क्यों आते हैं। खान सर कहते हैं कि बिहार पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया था, हजारों लोग क्वालिफाई हुए। हम थक गए थे, फिर कुछ एंटी-सोशल एलिमेंट्स आए, हमें धमकाने लगे, गार्ड्स को पीटा, वो कोचिंग वालों को लगते हैं। उन्हें कम फीस से परेशानी है।

Police Khan Sir 1 22Scope News

Police Khan Sir 2 1 22Scope News

10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहे थे, हमले में उनके गार्ड को इतना मारा गया कि उसका सिर फोड़ दिया – खान सर

खान सर के मुताबिक, 10 बजे ऑनलाइन बैच चल रहे थे। हमले में उनके गार्ड को इतना मारा गया कि उसका सिर फोड़ दिया। हमलावर बोल रहे थे कि दो दिन के अंदर कोचिंग को उड़ा देंगे। वहीं, गार्ड का साफ बोलना है कि कोचिंग वाले लोग हैं। बुधवार को खान कोचिंग सेंटर पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं खान सर ने सीएम सम्राट चौधरी और पटना पुलिस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। जिन्होंने बहुत ही जल्द ही इस घटना पर एक्शन लिया। बता दें कि मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी दिखी गई।

Police Khan Sir 3 22Scope News

Police Khan Sir 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों के साथ फिर सड़कों पर उतरे खान सर

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

गया, नवादा व जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है खेतों...

Garhwa Voter List Update: जन्म तिथि के आधार पर देने होंगे...

Garhwa News: गढ़वा ज़िले में होने वाले 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान की तैयारी के तहत, प्रशासन ने वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस से जुड़ी गलतफहमियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img