Advertisement
Advertisement

विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

Desk. एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को काले रंग के आइकन में बदल दिया। यह फैसला अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही लंदन जाने वाली इसकी एक फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कुछ घंटों बाद लिया गया है।

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा

दरअसल, एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोगों को लेकर जा रह था। बताया जा रहा है कि इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी सवार थे। यह विमान हवाई अड्डे के निकट मेघानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल को किया काला

एयर इंडिया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स की प्रोफ़ाइल और कवर फ़ोटो दोनों को काले रंग में बदल दिया गया। साथ ही यही अपडेट उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई दिया है।

विमान की पहचान एयर इंडिया 171 के रूप में की गई है। इसे ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकर्स ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए दोपहर 1:10 बजे की सेवा के रूप में दिखाया था। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...