BOKARO : आपसी वर्चस्व की लड़ाई में महिला समेत 4 गंभीर रूप से घायल

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. ऐसा बताया जा रहा कि झड़प में तलवारें औऱ लोहे के रड का इस्तेमाल करने से लोग बाज नहीं आयें. ईंट-पत्थर भी चलाए गए, दोनो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए थे. घटना से झोपड़ी कॉलनी इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना में दोनों पक्षों से महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना मिलने के बाद माराफारी पुलिस की टीम ने मौके पर पंहुचकर हिंसक भीड़ को शांत कराया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. एक पक्ष की ओर से दीपक ठाकुर, विजय ठाकुर नंदन एवं विजय ठाकुर की पत्नी पिंकी देवी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. दूसरे पक्ष से मनीष सिंह नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है.

इंस्पेक्टर उज्जवल शाह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ला गई है. इंस्पेक्टर उज्जवल साह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि घटना के पीछे दो पड़ोसियों के बीच गुटबाजी और वर्चस्व लड़ाई का मुख्य वजह है. गुटबाजी और वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. बुधवार को मामला शांत हो गया था. वहीं ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर छींटाकशी और वर्चस्व की बात कही है.

गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से मामला तूल पकड़ा और घटना हिंसक हो गई. आसपास के इलाकों में पूछताछ में बात सामने आई है कि जिसके घर के सदस्य जख्मी हुआ है वही घटना को अंजाम दिया है. विजय ठाकुर की ओर से मनीष सिंह को भी घर से उठाकर उसके साथ मार पीट की गई, 3 घंटे बाद मनीष सिंह को माराफारी थाना के सामने जख्मी हालत में छोड़ दिया गया.

रिपोर्ट : चुमन

Rupi Soren Funeral: नेमरा पहुंचे मंत्री-विधायक, रूपी सोरेन को अंतिम विदाई...

Rupi Soren Funeral: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने...

Jio Satellite Connectivity: 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से कनेक्टिविटी...

Jio Satellite Connectivity, रांची: देश में मोबाइल नेटवर्क और फाइबर कनेक्टिविटी के विस्तार के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष आधारित नेटवर्क पर है।...

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...