लूटपाट के दौरान अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी को मारी गोली, बाजार में आक्रोश…

दरभंगा: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस का खौफ तो बिल्कुल ही खत्म हो चुका है तभी तो एक बार फिर दरभंगा में लूटपाट की कोशिश करते हुए अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार दी। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी भारवाडा बाजार में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

आनन फानन में घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगो ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल व्यवसायी की पहचान स्थानीय सुरेश ठाकुर के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि लूटपाट की नियत से आये बदमाशों ने व्यवसायी पर करीब 6 राउंड फायरिंग की जिसमें दो गोली उन्हें लग गई।

यह भी पढ़ें – बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर मिस्त्री पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीएचसी में इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

घटना के बाद से बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, कमतौल एसडीपीओ ज्योति कुमारी, जले, सिमरी और स्थानीय थाना पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

पीड़ित व्यवसायी सुरेश ठाकुर के भतीजे गोविंद ने बताया कि चाचा घटना के समय दुकान में रोजमर्रा के हिसाब-किताब में व्यस्त थे, तभी अचानक छह की संख्या में हथियारबंद युवक दुकान में दाखिल हुए और हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान दुकानदार को गंभीर चोटें आईं और दुकान से कीमती सामान भी ले गये। वहीं घटना को लेकर सिंघवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि घटना की जांच चल रही हैं सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा हैं। जो लोग इस वारदात को अंजाम दियें हैं उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, राजधानी के कई इलाकों में दिन भर गायब रही बिजली…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...