बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर मिस्त्री पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सीएचसी में इलाज नहीं मिलने से हुई मौत

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक ट्रैक्टर गैराज मिस्त्री की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले में मृतक के आक्रोशित परिजनों ने बताया कि अपराधियों की गोली से ट्रैक्टर गैराज मिस्त्री जख्मी हुआ था जिसे अगर सही समय पर इलाज मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति की वजह से जान चली गई।

घटना पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया गांव के समीप की है जहां गुरुवार की देर रात गैराज बंद कर अपने घर जा रहे एक ट्रैक्टर मिस्त्री शिवहर जिला के डुमरी कटसरी निवासी सुभान मिस्त्री को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से मृतक जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में मधुबन सीएचसी पहुँचाया। सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति की वजह से उसका इलाज नहीं हो सका जिसकी वजह से जख्मी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी को साकार कर रहे हैं मोदी, गृह राज्य मंत्री ने कहा…

घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे और जम कर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने के बाद मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गैराज बंद कर मृतक अपने बेटे के साथ घर लौट रहे थे तभी बंजरिया गांव के पास अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।

गोलीबारी में मृतक को तीन गोली लगी जबकि उनका बेटा बाल बाल बच गया। वहीं अस्पताल में इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई। मामले में मधुबन थानाधय्क्ष ने बताया कि अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BJP नेता ने लोगों की सुनीं समस्याएं, निवारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img