CORONA UPDATE : देश में 24 घंटे में साढ़े तीन लाख के करीब नए केस, एक्टिव मरीज भी 20 लाख के पार

नई दिल्ली : देश में कोरोना को कहर बढ़ते जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 47 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस भी 20 लाख के पार हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए और 2,51,777 रिकवरी हुई और 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. बता दें कि गुरूवार की तुलना में 29,722 ज्यादा मामले आए हैं. बुधवार को कोरोना के 3,17,532 मामले आए थे.

फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 17.94 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.56 फीसदी है. फिलहाल भारत में कोरोना के एक्टिव मरीज 20,18,825 है. अबतक कोरोना की वजह से 4,88,396 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मामले बढ़कर 9,692 हो गए हैं. यह कल के मुकाबले 4.36 फीसदी ज्यादा है.

कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अबतक देश में 160.43 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,35,912 सेंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 71,15,38,938 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...