दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस दर्ज हुए हैं. वहीं, 402 लोगों की मौत भी रिकॉर्ड हुईं. इस बीच 1 लाख 22 हजार 684 लोग ठीक भी हुए हैं. फिलहाल देश में संक्रमण दर का बढ़ना बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. दरअसल, भारत में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.70 फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी पर पहुंच गई है. यानी देश में प्रति 10 हजार टेस्ट्स में 1666 लोग संक्रमित मिल रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुईं 402 मौतों के बाद कुल आंकड़ा 4,85,752 पहुंच गया है.
ओमिक्रॉन के मामले छह हजार के पार
देश में ओमिक्रॉन के मामलों में भी तेजी से उछाल हो रहा है. शनिवार को यह छह हजार के पार हो गए. जबकि, शुक्रवार को 5,753 मामले सामने आए थे.
वहीं रांची से 24 घंटे में 1355 पॉजिटिव मामले सामने आयें है. पूरे झारखण्ड में 3749 मामले आए जिसमें 3 संक्रमितों की मृत्यु हो गई. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है. इनमें बोकारो के 01 और पूर्वी सिंहभूम के 2 संक्रमित ने दम तोड़ दिया. राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5192 पर पहुंच गया है. एक्टिव केस की संख्या 33189 पर पहुंच गई है. हालांकि राहत ये है कि बीते 24 घंटे में 2807 मरीज स्वास्थ्य हुए है. बोकारो-123, चतरा-80, देवघर-125, धनबाद-130, दुमका-193, पूर्वी सिंहभूम-472, गढ़वा-43, गिरिडीह-10, गोड्डा-97, गुमला-41, हजारीबाग-306, जामताड़ा-11, खूंटी-08, कोडरमा-164, लातेहार-25, लोहरदगा-52, पाकुड़-27, पलामू-142, रामगढ़-54, रांची-1355, साहिबगंज-66, सरायकेला-10, सिमडेगा-141, पश्चिमी सिंहभूम-74 पाये गए है.
बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 6541 नए संक्रमित मिले हैं. इनमें पटना में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 2116 है. बीते 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है. राज्य में अब सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 34084 हो गई है. संक्रमण के नए मामले में मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर है. जहां से 427 नए मरीज मिले इसके अलावा मुंगेर में 298 नए मरीज मिले हैं.
रिपोर्ट : मदन/शक्ति

















