अहमदाबाद विमान हादसा : दिलीप जायसवाल ने शोक व्यक्त किया, कहा- शब्दों में बयां करना मुश्किल

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई भीषण विमान दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में कई भारतीय और विदेशी नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई।

LN Mishra 1 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा- इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। न केवल भारतीय, बल्कि विदेशी नागरिकों ने भी अपने प्रियजनों को खोया है। यह बेहद दर्दनाक है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत तमाम लोग इस दुर्घटना का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। बिहार भाजपा ने इस त्रासदी के सम्मान में अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को शुक्रवार को स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना का प्रतीक है।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस हादसे के बाद गुजरात सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस त्रासदी की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 240 से अधिक लोगों की जान चली गई। इनमें हमारे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे, जिनका दुखद निधन अत्यंत दुखद है। गुजरात ही नहीं, देश ने एक महान नेता खो दिया है।

यह भी पढ़े : PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे में घायलों से मिल लिया हालचाल

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...