राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलायी सदस्यता

राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलायी सदस्यता

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और इसी कड़ी में नेताओं का एक से दूसरे दलों में आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। आज राजद की पूर्व नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुई। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने सदस्ता दिलाई। कार्यक्रम में बीजेपी नेता संजय मयूख भी मौजूद थे।

Goal 7 22Scope News

RJD में परिवार के अलावा किसी को जगह नहीं –  दिलीप जायसवाल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल में कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल है। उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा कि वहां परिवार वाद हावी है और परिवर को छोड़ कर किसी के लिए जगह नहीं है। यह जनता को अच्छी तरह पता है।

मोदी-नीतीश की गारंटी पर जनता को भरोसा, फिर बनेगी बिहार में NDA की सरकार

उन्होंने कहा की मोदी-नीतीश की गारंटी पर जनता को भरोसा है। बिहार की मतदाता ने मन बना लिया है कि इस बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है हताशा मे ब्यान दे रहे हैं।

नायक नहीं खलनायक हैं तेजस्वी – दिलीप जायसवाल

वहीं रेलवे को लेकर लालू प्रसाद के ट्वीट का जबाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि कम से कम लालू यादव को लोक आस्था के महापर्व पर इस तरीके से ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को जननायक कहे जाने पर कहा कि जननायक नहीं खलनायक है।

ये भी पढ़े : बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक

विवेक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Low Pressure का असर,...

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर दिख रहा है। 18 जुलाई को रांची समेत 10 जिलों में भारी...

Maiya Samman Yojana: सत्यापन में 1.18 लाख लाभुक बाहर, 3.19 लाख...

झारखंड की Maiya Samman Yojana में सत्यापन के बाद 1.18 लाख लाभुक बाहर हुए। 3.19 लाख राशन कार्ड रद्द होने और आयु सीमा का...

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...