
मोतिहारी : मोतिहारी के रिटायर्ड कृषि विभाग के अधिकारी के डिजिटल अरेस्ट कर 56 लाख 80 हजार रुपए की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। रिटायर्ड कृषि विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार और पत्नी गीता अग्रवाल से कटिहार के टाइगर आकाश मुखर्जी ने डिजिटल अरेस्ट कर लगभग सात दिनों तक इनको घर में बंद रखा और 56 लाख 80 हजार रुपए नरेश गोयल का भाई देखकर उनसे ठगी कर लिया। इस मामले में मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

गिरफ्तार आकाश मुखर्जी इससे पहले देश के आठ राज्यों में इकाई 21 शिकायत दर्ज है
आपको बता दें कि गिरफ्तार आकाश मुखर्जी इससे पहले देश के आठ राज्यों में इकाई 21 शिकायत दर्ज है। कर्नाटक, केरल, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता के साथ-साथ कई राज्यों में काम करता था। साइबर थाने की पुलिस ने टीम का गठन कर बड़ा साइबर आकाश मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मोतिहारी में भी डिजिटल अरेस्ट का एक मामला सामने आया था।
यह भी देखें :
कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी व पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर किया 57 लाख का ठगी
दरअसल, एक कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी गीता अग्रवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 56 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की गई थी। जिसके बाद सीट का गठन किया गया। जिस बैंक में पैसे का ट्रांसफर किया गया था। जब पुलिस ने जानकारी जुटा तुझे जानकारी मिलकर कटिहार का रहने वाला आकाश मुखर्जी नामक व्यक्ति बड़ा साइबर है। उससे पहले भी उसने आठ राज्यों में कई दर्जन लोगों को अपना छवि का शिकार बनाया है। इस साइबर ठगी की पुलिस पूरे खाते की जांच कर रही है। साइबर ठग आकाश मुखर्जी को रिमांड पर लेकर उसे और पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़े : दबोचा गया 50 हजार का इनामी अपराधी विकास कुमार…
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights




