दबोचा गया 50 हजार का इनामी अपराधी विकास कुमार

पटना : बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी विकास कुमार उर्फ विकास राय को दबोच लिया है। कुख्यात विकास के साथ-साथ उसके तीन साथी गोविंदा यादव, रवि राय और अभिषेक यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे सभी

इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से हुई है, जहां वे सुपारी लेकर एक बिल्डर की हत्या करने की नीयत से एकत्रित हुए थे लेकिन तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई और फिर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और एक मैगजीन के साथ 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस ने 41 हजार नगद, 2 बाइक व 4 मोबाइल

आपको बता दें कि साथ ही 40 हजार रुपए नकद के साथ दो बाइक और चार मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पटना पुलिस को इन सभी अपराधियों की सरगर्मी से तलाश थी। कुख्यात विकास कुमार की कई कांडों में संलिप्तता रही है। वह दीघा थाना क्षेत्र निवासी रामवचन राय की हत्या मामले में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, गोविंदा यादव और अभिषेक यादव पर पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित तीन कांड दर्ज हैं।

यह भी देखें :

IED पाइप बम बरामद, किया गया नष्ट

वहीं, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान बिहार एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखीसराय के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में हनुमान स्थान से बांकुड़ा जाने वाली पहाड़ी मोरंग सड़क के किनारे 10 किलोग्राम का एक आईईडी पाइप बम बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानको का ख्याल रखते हुए नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़े : बिजली के पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, Video Viral, सामाजिक न्याय पर उठे सवाल

कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...