RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज होगा नामांकन, निर्विरोध चुने जा सकते हैं मंगनी लाल

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) की जगह मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) बिहार में राजद की कमान थामेंगे। पार्टी ने तय कर लिया है कि मंगनी लाल मंडल को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाना है। इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। मंगनी लाल हाल में ही राजद में शामिल हुए हैं। 14 जून यानी शनिवार को ही वो अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 19 जून को कार्य समिति की बैठक में नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

LN Mishra 1 22Scope News

लालू यादव ने दी सहमति, निर्विरोध चुने जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

आपको बता दें कि मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के फैसले पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की भी सहमति मिल चुकी है। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि मंगनी लाल मंडल निर्विरोध ही प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राजद प्रदेश अध्यक्ष के लिए शनिवार को राजद कार्यालय में उनका नामांकन दाखिला होना है। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ट नेता मौजूद रहेंगे।

कौन हैं मंगनी लाल मंडल?

दरअसल, मंगली लाल मंडल वरिष्ट नेता हैं। लोकसभा-राज्यसभा और बिहार में विधान परिषद तक के वो सदस्य रह चुके हैं। मंगली लाल हाल में ही राजद में शामिल हुए हैं। वे झंझारपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वे 1986 से लेकर 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। इस दौरान राज्य में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उनकी भूमिका रही। 2004 से 2009 तक वे राज्यसभा के भी सदस्य रहे।

यह भी देखें :

मंगनी लाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मायने

मंगनी लाल मंडल राजद का साथ छोड़कर वापस फिर से पार्टी में लौटे हैं। 2019 में राजद को छोड़ वो जदयू में गए थे। वापस इस साल राजद में आए। पूर्व मंत्री व सांसद रहे मंगनी लाल मंडल जदयू में भी शीर्ष पद पर रहे। राजद में लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलायी थी। वो अतिपिछड‍़ा वर्ग के धानुक जाति से ताल्लुक रखते हैं। बिहार चुनाव से पहले मंगनी लाल मंडल को पार्टी की कमान बिहार में थमाकर राजद अतिपिछड़ा वोट बैंक पर भी निशाना साधेगी।

यह भी पढ़े : JDU है मात्र साढ़े तीन लोगों की पार्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थाम लिया लालटेन

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...