JDU है मात्र साढ़े तीन लोगों की पार्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थाम लिया लालटेन

पटना: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जदयू को एक बड़ा झटका लगा है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनी लाल मंडल राजद में शामिल हो गए।बताया जा रहा है कि मंगनी लाल मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव दोनों के करीबी हैं। वह वर्ष 2019 में राजद छोड़ कर जदयू में शामिल हो गए थे अब एक बार फिर वे जदयू छोड़ कर राजद में चले गए हैं। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजद की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि आज उनकी घर वापसी हो गई है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के गोद में कर्पूरी ठाकुर ने अपनी अंतिम सांस ली थी। उनके बाद लालू यादव ने सामाजिक न्याय के मुहीम को आगे बढ़ाया। मैं जब जदयू में था तो वहां मुझसे काम नहीं लिया गया। जदयू में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। डॉ लोहिया ने भी कहा है कि जिस पार्टी में लोकतंत्र नहीं हो वहां काम नहीं करना चाहिए। जदयू साढ़े तीन लोगों की पार्टी बन कर रह गई है। जिसने पार्टी की नींव रखी उसका पार्टी में कुछ नहीं चलता है।

बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तब तेजस्वी यादव के दबाव में जातीय गन्ना हुआ, आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया लेकिन राज्य सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। जदयू में दलित नेता की बात नहीं सुनी जाती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Salary जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी इकाई ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक रंगे हाथ दबोचा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

JDU JDU JDU

JDU

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...