Advertisment

जिला परिषद की बैठक से नदारद रहे कई अधिकारी, कई योजनाओं पर लगी मुहर

गयाजी: गया जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई। बैठक में डीडीसी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव समेत सभी जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई वहीं, विगत बैठक की संपुष्टि की गई। सभी विभागों की समीक्षा भी हुई। वहीं, कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे, जिसे लेकर जिला परिषद सदस्यों ने सवाल उठाया।

जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि सभी को बैठक से संबंधित चिट्ठी भेजी जाती है, लेकिन इसके बावजूद कुुछ ऐसे हैं, जो उपस्थित नहीं रहते हैं। हम लोगों ने तय किया है कि अगली बार से सभी अधिकारी उपस्थित रहे, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान अधिकारियों के साथ मिलकर किया जा सके और उसके लिए योजनाएं बनाई जा सके। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि 15वीं वित राज्य आयोग षष्ठम वित्त राज्य आयोग संबंधित सभी विभागों की योजनाओं पर मुहर लगी है।.

यह भी पढ़ें – साइबर अपराधियों ने मोतिहारी एसपी को भी नहीं बख्शा, किया ऐसा कि…

जिला परिषद की बैठक हल्की नोकझोक के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। वहीं, कई प्रकार की योजनाएं जनहित को लेकर तैयार की गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि आज की बैठक में कई विभागों के अधिकारी उपलब्ध नहीं थे इसकी शिकायत डीडीसी से की गई, तो डीडीसी ने एक्शन लिया है। अगली बार अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न विभागों को लेकर चर्चा हुई और कई योजनाओं पर मुहर लगी है। नोकझोक के बीच जिला परिषद की बैठक हुई, कई अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने से यह स्थिति बनी। हालांकि, इसके बीच शांतिपूर्ण तरीके से योजनाओं पर मुहर लगी।

शीतल प्रसाद यादव ने बताया कि 15वीं वित षष्ठम वित राज्य आयोग से जो राशि है, जिला परिषद में खर्च हो रही है। आगे की योजनाएं तैयार हो रही है, जिससे राशि विभिन्न योजनाओं पर खर्च होगी। बताया कि जिला परिषद में मार्केट बना है इस बंदोबस्ती के लिए प्रस्ताव आया, जो कि आज पारित हुआ है। इसके साथ ही नोकझोक के बीच शांतिपूर्ण तरीके से जिला परिषद की बैठक संपन्न हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का किया उद्घाटन

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...