गया : जिला परिषद गया की ओर से जिला परिषद के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विनोद दुहन के तबादला होने पर उन्हें बड़े ही सामान्य पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव, सदस्य शरीफा कुमारी, बबीता देवी, करिश्मा सिंह, श्वेता यादव, कुंदन कुमार, छोटू दास, कुंदन कुमार चौधरी, बिंदु यादव, ललन कुमार, चौधरी कामेश्वर सिंह यादव, गुड्डू पासवान, वीरेंद्र साहू, अरविंद यादव, प्रतिनिधि संजय चौधरी और संतन पासवान सहित जिला परिषद के सभी कर्मी शामिल थे।
अध्यक्ष नैना देवी और उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने निवर्तमान डीडीसी विनोद दुहन को भगवान श्री विष्णु का चरण चिन्ह व भगवान बुद्ध की प्रतिमा अंगवस्त्र व सूटकेश प्रदान कर उन्हें भावविनी विदाई दी। सभी सदस्यों ने बारी बारी उन्हें फूलों का हार पहनाकर उनके किए गए कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने बताया कि उनके आगमन के पूर्व जिला परिषद में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी थी उनके आने से जिला में विकास कार्यों में तेजी आई है।
यह भी पढ़े : 50 हजार का इनामी बिजली पासवान गिरफ्तार, दर्जनों कांड में चल रहा था फरार
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















