Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल गिराने के पाकिस्तान के दावे पर राफेल बनाने वाली कंपनी का आया बयान, जानिए क्या कहा

Desk. डसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है। यह फ्रांसीसी एयरोस्पेस दिग्गज की ओर से पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है।

डसॉल्ट एविएशन के सीईओ ने कहा

फ्रांसीसी पत्रिका चैलेंजेस को दिए गए साक्षात्कार में ट्रैपियर ने कहा कि मई की शुरुआत में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी राफेल के नुकसान के बारे में भारतीय पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि तीन राफेल को मार गिराने का पाकिस्तान का दावा “गलत” है।

पेरिस एयर शो से पहले बोलते हुए ट्रैपियर ने कहा, “भारतीयों ने कोई सूचना नहीं दी है, इसलिए हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ है। हालांकि हम पहले से ही जानते हैं कि पाकिस्तान का वह दावा, जो तीन राफेल नष्ट करना का है, गलत हैं।”

राफेल के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक युद्ध अभियानों का मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि क्या नुकसान हुआ, बल्कि इस आधार पर होना चाहिए कि क्या मिशन के उद्देश्य पूरे हुए। बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर भारत का पहला बड़ा राफेल-नेतृत्व वाला ऑपरेशन था।

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर के पास फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Adityapur Gas Cylinder Blast: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-2 में प्लॉट...

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, शाम 5 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम...