उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत

Desk. उत्तराखंड के गौरीकुंड वन क्षेत्र में आर्यन एविएशन द्वारा संचालित एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे पायलट सहित उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भर रहा था। उत्तराखंड में छह सप्ताह में यह पांचवां हेलीकॉप्टर हादसा है।

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ से यात्रियों को लेने के बाद हेलीकॉप्टर ने सुबह 5.17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। कथित तौर पर घाटी में खराब मौसम की वजह से यह रास्ता भटक गया। बताया जा रहा है कि खराब दृश्यता और खराब मौसम की वजह से यह दुर्घटना हुई।

वहीं खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू किए गए हैं। कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीमों को घने जंगलों और दूरदराज के दुर्घटनास्थल पर भेजा गया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमा, श्रद्धा और 10 वर्षीय राशि शामिल थे। वहीं चारधाम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...