Ranchi : झारखंड राजद को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, संजय सिंह यादव निर्विरोध चुने गए

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की झारखंड इकाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संजय सिंह यादव को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नेताओं ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें संजय सिंह यादव, अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, दो दावेदारों का नामांकन रद्द… 

Ranchi : दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

चबूह 22Scope News

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पार्टी ने अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी के पर्चे को त्रुटिपूर्ण मानते हुए रद्द कर दिया। इस प्रक्रिया के बाद सिर्फ संजय सिंह यादव का नामांकन वैध पाया गया, जिसके चलते उन्हें बिना किसी मतदान के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें- Gumla : खेत पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत… 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह यादव को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड में और अधिक मजबूत होगी। अब सबकी नजरें आरजेडी के आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीतियों पर टिकी हैं, जो संजय सिंह के नेतृत्व में तय होंगे।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...