महागठबंधन में राजद को मिलेगा सम्मान, हेमंत से मुलाकात के बाद बोले संजय सिंह

रांची : महागठबंधन में राजद को अब सम्मान मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती के साथ

गठबंधन को लेकर चलेंगे. हमारा गठबंधन चुनाव के पूर्व से है.

इस बात की जानकारी झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद कही.

बता दें कि इससे पहले राजद के नेता महागठबंधन और सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे थे,

लेकिन ऐसा लगता है कि इस मुलाकात के बाद सारी नाराजगी अब खत्म हो गई है.

rjd1 1 22Scope News

महागठबंधन की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

रविवार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत ने गंभीरता पूर्व बातों को सुना और आश्वस्त किया कि होने वाले महागठबंधन की बैठक में राजद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव रहेंगे. उनके नहीं रहने पर प्रधान महासचिव बैठक में रहेंगे. राजद को भी सम्मान मिलेगा इसमें कोई कमी नहीं होगी.

महागठबंधन में राजद: अब नहीं होगी कोई दिकत- संजय सिंह

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव ने कहा कि सीएम हेमंत मजबूती के साथ गठबंधन को लेकर चलेंगे. हमारा गठबंधन चुनाव के पूर्व से है. कहीं न कहीं समन्वय की कमी के कारण समन्वय नहीं हो पा रहा था, अब कोई दिकत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चलना और मजबूत रखना हम सब की जवाबदेही है. राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं को भी सम्मान में कोई कमी नहीं होगी.

महागठबंधन और सीएम के कार्यक्रम में सभी लोग होंगे शामिल

वहीं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि महागठबंधन के सभी कार्यक्रम में तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने निर्देश दिया कि सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा नेता व कार्यकर्ता झंडा और बैनर के साथ मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...