अपने आवास से लापता हुए BJP सांसद के बेटे विभूति, खोजबीन में जुटी पुलिस

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव का बेटा विभूति यादव (24 साल) उनके बंगालीटोला स्थित आवास से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि रविवार यानी 15 जून की सुबह लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बंगालीटोला स्थित आवास से विभूति लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका 24 वर्षीय बेटा विभूति यादव दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। 14 जून की रात ही वह अपने पिता अशोक यादव के साथ दरभंगा लौटा था।

Goal 7 22Scope News

सुबह 8 बजे लापता हुआ विभूति यादव

आपको बता दें कि रविवार की सुबह वह काले रंग का हाफ पैंट और टीशर्ट पहनकर अपने आवासीय परिसर में टहल रहा था। सुबह करीब आठ बजे सांसद के आवास का गार्ड किसी काम से बाजार निकला और जल्द ही लौटकर आ गया। इसी बीच विभूति यादव गायब हो गया। उसका पर्स और मोबाइल भी घर में ही रखा था। पहले तो परिजनों ने इंतजार किया और फिर अपने स्तर से खोजबीन का प्रयास किया। अंत में थककर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी देखें :

सांसद के बेटे की खोज में जुटी पुलिस

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और खोजबीन में जुट गई है। स्थानीय थाना के साथ टेक्निकल सेल की टीम ने भी सूचना संकलन कर खोजबीन का प्रयास शुरू कर दिया। इधर, सूचना फैलते ही सांसद के आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार झा ने ग्रहण किया योगदान

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img