राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को राबड़ी आवास परिसर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को हटाते देखा गया। इसे आवास खाली करने की अटकलें तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को यह आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से पहले ही अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्हें 29 जून तक आवास खाली करने को कहा गया है।

लालू प्रसाद यादव परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकार आवास में काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है

इधर, लालू प्रसाद यादव परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकार आवास में काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। वहां शिफ्टिंग और आवश्यक व्यवस्थाओं का काम चलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आवास खाली करने की प्रक्रिया कब पूरी होगी और परिवार नए आवास में कब तक शिफ्ट होगा, इस पर आधिकारिक रूप से कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।

Rabri Awas 1 1 22Scope News

भगवा से हरा हुआ राबड़ी देवी का नया सरकारी आवास

राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों तेजी से पेंटिंग का काम चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले भगवा रंग में नजर आने वाला यह बंगला अब हरे रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।

Rabri Awas 2 1 22Scope News

हरा रंग RJD की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है

हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है। ऐसे में बंगले का रंग बदलने को केवल सामान्य पेंटिंग का काम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। पेंटिंग पूरी होने के बाद फर्नीचर शिफ्टिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग और अन्य काम पूरा किया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही राबड़ी देवी इस नए आवास में शिफ्ट हो सकती हैं।

Rabri Awas 3 22Scope News

राबड़ी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने 22 जून 2026 को जारी नोटिस में 7 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इस अवधि की अंतिम तिथि 29 जून है। विभाग का कहना है कि इससे पहले भी कई बार पत्र और नोटिस भेजकर आवास खाली करने का अनुरोध किया गया था। तीन जून 2026 को भी सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया।

Rabri Awas 4 22Scope News

सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है

सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है। हालांकि, राबड़ी देवी द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल पाया है। भवन निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि 29 जून तक आवास खाली नहीं किया गया तो बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rabri Awas 5 22Scope News

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे
राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे

 

यह भी पढ़े : राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले से पिकअप वैन से निकला सामान

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...