फर्जी आर्म्स लाइसेंस धारी दो सुरक्षाकर्मी हथियार सहित गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के सहारे प्रतिष्ठित ज्वैलरी हाउस में तैनात दोनों गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो बंदूक और 11 कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि सहायक थाना क्षेत्र के कल्याण ज्वैलरी में तैनात दोनों गार्ड के पास मौजूद बंदूक के लाइसेंस पूरी तरह फर्जी हैं। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार करते हुए उन लोगों के बंदूक और 11 जिंदा कारतूस जब्त कर लिया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

एजेंसी या निजी तौर पर बहाल आर्म्स गार्ड का आर्म्स लाइसेंस की सत्यापन जल्द करवाया जाएगा – DSP

प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि शहर के अन्य प्रतिष्ठानों में एजेंसी द्वारा या निजी तौर पर बहाल आर्म्स गार्ड का भी अब आर्म्स लाइसेंस की सत्यापन जल्द करवाया जाएगा। बताते चलें कि ऐसे गार्ड की सत्यापन बेहद जरूरी है नहीं तो सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड ही सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 338 लीटर विदेशी शराब बरामद…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...