अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 338 लीटर विदेशी शराब बरामद

कटिहार : कटिहार में उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक स्थित कोरिया पट्टी में छापेमारी कर 338 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर विक्की कुमार मंडल के घर छापेमारी की गई, जहां शुरुआत में शराब नहीं मिली। लेकिन बाद में पलंग के नीचे बने तहखाने से सैकड़ों बोतलें बरामद की गईं। मौके से विक्की कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

LN Mishra 1 22Scope News

आरोपी लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त था और रंगे हाथों पकड़ा गया – उत्पाद इंस्पेक्टर आर्यन राज

वहीं उत्पाद इंस्पेक्टर आर्यन राज ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस धंधे में संलिप्त था और रंगे हाथों पकड़ा गया। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है। विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े : कटिहार में निकला ‘शराबी भूत’, घर में ही खोल रखा था बीयर बार

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...