कोरोना का कहर : झारखंड में 24 घंटे में कोरोना से 9 की मौत

रांची : पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 2015 नए केस मिले. वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद से झारखंड में कोरोना के 23770 एक्टिव मरीज हो गए हैं. रांची में 487 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 10483 हो गई . 2 मरीजों की मौत कोरोना से रांची में हुई है. जबकि ईस्ट सिंहभूम में 3, देवघर में 2, धनबाद में 1, खूंटी में 1 की मौत कोरोना से हुई. राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस मिलने की तुलना में ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं.

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार मिल रहे नए मरीजों के बीच मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5244 हो गया है. वहीं हॉस्पिटल में भी डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है. 22 दिनों में कोरोना से 102 लोगों की कोरोना से जान चली गई. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना के थर्ड वेब में ज्यादातर मरीजों की मौत गंभीर बीमारी के साथ कोरोना होने की वजह से हुई है.

राज्य में कोरोना रिकवरी रेट में हुआ इजाफा
राज्य में अब रिकवरी रेट बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 93.05 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है. वहीं मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.28प्रतिशत से कम है.

रिपोर्ट : मदन

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...