पहले खुलवाता था लोगों का खाता फिर…, कटिहार में एक साइबर ठग गिरफ्तार…

क़टिहार: बिहार में साइबर अपराध के मामलो में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बात को बिहार के डीजीपी ने स्वीकार किया है। साइबर अपराधी ठगी करने के लिए नए नए तरीके अपनाते हैं जिसे देख पुलिस भी चौंक जाती है। ऐसा ही मामला सामने आया है कटिहार से जहां पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने अलग अलग लोगों के दर्जनों बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और 3 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर ठग बुद्धुचक मोहल्ले का प्रथम कुमार राय है।

मामले को लेकर साइबर डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस पूछताछ में साइबर अपराधी ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि वह स्थानीय स्तर पर लोगों को बरगला कर बैंक में उनका खाता खुलवाता था और फिर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड तथा खाता से जुड़े मोबाइल का सिम मोटी रकम दे कर खरीद लेता था। वह फिर सभी बैंक डिटेल्स पटना में बैठे अपने आकाओं को दे देता था जो पटना से साइबर ठगी का खेल खेलता था।

यह भी पढ़ें – अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि साइबर ठगी का सारा खेल पटना से किया जाता है और उसने अब तक करीब 40 लोगों का खाता खुलवा कर साइबर ठगी के लिए पटना में बैठे लोगों को उपलब्ध कराया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मरी हुई मुर्गी लेकर थाने पहुंची महिला, ननद और देवर पर कराया हत्या का मामला दर्ज

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...