Advertisment

नेविगेशन फेल होने से दिल्ली लौटी फ्लाइट, 5 घंटे की देरी से रांची पहुंचे यात्री; भुवनेश्वर की फ्लाइट भी मौसम के कारण डायवर्ट

रांची : एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट नंबर IX-1113 को मंगलवार शाम अचानक दिल्ली लौटना पड़ा। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद ही तकनीकी समस्या के कारण विमान ने यू-टर्न लिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

5 घंटे की देरी से रांची पहुंचे यात्री

यात्री सक्षम भट्ट ने बताया कि फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से 4:25 बजे उड़ान भरी थी। लगभग 5:20 बजे अचानक विमान ने यू-टर्न लिया, जिससे सभी यात्री घबरा गए। थोड़ी देर बाद पायलट की ओर से जानकारी दी गई कि कुछ ऑपरेशनल कारणों से विमान दिल्ली लौट रहा है। बाद में क्रू मेंबर्स ने बताया कि विमान के नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। यदि विमान रांची पहुंच भी जाता, तो वहां से आगे उड़ान संभव नहीं थी।

विमान दिल्ली लौट आया, जहां ग्राउंड स्टाफ और इंजीनियरों ने जांच शुरू की। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद, फ्लाइट ने शाम 7:45 बजे दोबारा उड़ान भरी और रात 9:27 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे परिजन बेहद चिंतित नजर आए और काउंटर से लगातार जानकारी लेते रहे।

इंडिगो की फ्लाइट रायपुर डायवर्ट
इधर, भुवनेश्वर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रांची की बजाय रायपुर डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान करीब रात 9 बजे के बाद रांची पहुंचा। इसमें 75 यात्री सवार थे।

मौसम बना देरी की वजह
मंगलवार को खराब मौसम की वजह से रांची आने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मुंबई से सुबह 8:15 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 8:56 बजे पहुंची, जबकि शाम 4 बजे मुंबई से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी करीब सवा घंटे की देरी से 5:18 बजे रांची पहुंची।

इन सभी घटनाओं ने एक बार फिर दिखाया कि तकनीकी और मौसम संबंधी कारणों से एयर ट्रैवल कितना संवेदनशील होता है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

 

 

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...

श्रावणी मेला 2026 : बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर को लेकर प्रशासन...

बांका : श्रावणी मेला 2026 को लेकर अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और...

लोडेड पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, 2...

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने...