अभिमन्यु हत्याकांड का बड़ा खुलासा, भूमि विवाद में हुई थी हत्या, 2 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के आजाद टोला निवासी अभिमन्यु हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आपसी भूमि विवाद को लेकर 13 जून की रात अभिमन्यु की गोली मारकर हत्या हुई थी। अबतक दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार हुए। दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। दरअसल, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के आजाद टोला वार्ड संख्या-9 में 13 जून की रात अभिमन्यु कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान सहरसा में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Goal 1 22Scope News

हत्या का कारण जमीन विवाद था – ASP प्रवेंद्र भारती

वहीं आज इस मामले को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या का कारण जमीन विवाद था। उन्होंने बताया कि 13 जून की रात सदर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि आजाद टोला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर वे स्वयं और सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आनंद विहार वार्ड संख्या-2 निवासी तरुण यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद था।

घायल अभिमन्यु को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, रास्ते में ही हो गई मौत

वहीं तत्काल घायल अभिमन्यु को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें सहरसा के सूर्या अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में हीं उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई अखिलेश कुमार के बयान पर 14 जून को सदर थाना में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान के दौरान एफएसएल की विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी देखें :

घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

वहीं कांड के अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त आदर्श नगर वार्ड संख्या-7 निवासी जगन्नाथ कुमार को घटना के दूसरे दिन हीं गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद 15 जून को गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे नामजद अभियुक्त साहुगढ़ कारू टोला वार्ड संख्या-5 निवासी पवन यादव को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत, एक बच्ची घायल…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...