तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत, एक बच्ची घायल

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मारी जिससे मौके वारदात पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई। साथ ही एक बच्ची घायल हो गई है जिसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है जिसे हायर सेंटर में रेफर किया गया है। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के एसएच-58 तुलसिया बभनगामा की है।

LN Mishra 1 22Scope News

मृतक की पहचान तुलसीया वार्ड संख्या-4 निवासी मो. कलीमुद्दीन के रूप में हुई है

वहीं मृतक की पहचान तुलसीया वार्ड संख्या-4 निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद कलीमुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मो. नईम ने बताया कि आज करीब छह बजे उसके पिता मो. कलीम बड़े भाई के घर से पैदल ही छोटे भाई के घर पर आ रहा था। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में पास से गुजर रही एक 12 साल की बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची को तत्काल बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें :

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पास के एक पेड़ से जा टकराई

आपको बता दें कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पास के एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मो. कलीम के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वहीं पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है। बिहारीगंज थाना अध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बहरहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़े : उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन, DM ने किया उद्घाटन…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...