हत्याकांड का खुलासा : रुपए के विवाद में भाई ने ही कर दी जैकी की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

सहरसा : बिहार के सहरसा में शनिवार को हुए हत्याकांड का पुलिस ने बारह घंटे में खुलासा कर दिया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी हो कि सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तिवारी चौक के पास मोहम्मद जैकी उर्फ छोटू की हत्या दोपहर के साढ़े बारह बजे गला रेत कर किया गया. हत्या के बाद सदर थाना पुलिस द्वारा कांड के विरुद्ध छापेमारी एवं जांच पड़ताल शुरू की.

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताई कि घटना का अंजाम जैकी के भाई मोहम्मद नदीम ने ही दिया था. दोनों भाई के बीच पैसे का लेनदेन संबंधित विवाद था. विवाद के कारण उक्त युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक के पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना में उपयोग किये गए चाकू एवं कपड़ा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. इस कांड को स्पीडी ट्रायल में लाया जायेगा.

रिपोर्ट : राजीब झा

नीरज तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...