सदर अस्पताल से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिला गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर अस्पताल परिसर से दो महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा गया। सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से इस रैकेट का खुलासा हुआ। दोनों महिलाएं शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में हुस्न की होम डिलीवरी करती थीं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों को इन महिलाओं की गतिविधियों पर शक हुआ। जब ये महिलाएं संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचीं, तो महिला गार्ड की मदद से उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने खुद स्वीकार किया कि वे पिछले कुछ महीनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर देह व्यापार कर रही थीं।

Goal 5 22Scope News

प्रति ग्राहक 4 से 5 सौ रुपए मिलते हैं – दोनों महिलाएं

आपको बता दें कि दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक चार से पांच सौ रुपए मिलते हैं और एक रात में वे करीब डेढ़ से दो हजार रुपए तक कमा लेती हैं। गिरफ्तार महिलाएं कटिहार जिले के सालमारी और बारसोई इलाके की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों महिलाओं को नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सदर अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े : पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 2 होटल व एक मकान को किया सील

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...