सुपरवाइजर पर लगा लव लेटर नहीं चार्जशीट का आरोप, सदर अस्पताल में महिला गार्ड ने खोली पोल

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल इन दिनों सुरक्षा से ज्यादा सस्पेंस में घिरा है। यहां तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सुपरवाइजर नवीन कुमार सिंह पर ऐसा आरोप जड़ा कि मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। महिला गार्ड का कहना है कि चार जून की रात ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर साहब नशे में टल्ली होकर कमरे में बुलाए और फिल्मी अंदाज में क्लोज सिक्योरिटी का ऑफर दे बैठे। जब गार्ड ने इसका विरोध किया तो अगले दिन उसे ही ड्यूटी से आउट कर दिया गया।

Goal 4 22Scope News

महिला गार्ड ने महिला थाने में शिकायती अर्जी थमा दी है, सुपरवाइजर पर छेड़खानी से लेकर मानसिक शोषण का आरोप

आपको बता दें कि महिला गार्ड ने महिला थाने में शिकायती अर्जी थमा दी है और सुपरवाइजर पर छेड़खानी से लेकर मानसिक शोषण तक के आरोप लगाए हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब सुपरवाइजर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैडम ड्यूटी से ज़्यादा छुट्टी पर रहती हैं और बोलो तो भिड़ जाती हैं। इतना ही नहीं बाकी सिक्योरिटी गार्ड भी मैदान में उतर आए और कह दिया अगर इन्हें रखा तो हम सब जाते हैं। अब महिला गार्ड सस्पेंड हो चुकी हैं, सुपरवाइजर सफाई दे रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा कम सस्पेंस ज्यादा दिख रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। अब देखना है अगला शो किसका होगा।

यह भी पढ़े : मंदिर की पुजारी की चाकू से गोद कर हत्या

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

धुर्वा के तीन बच्चों की गुमशुदगी पर BJP का हमला, आदित्य...

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धुर्वा और जगन्नाथपुर इलाकों से तीन बच्चों के लापता होने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन...

बिहार में 3 नए सुपर कॉरिडोर को हरी झंडी : विश्वामित्र,...

पटना : बिहार में विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी का जाल बिछाने और सुगम व तेज यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

गुड़ उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए 25 जून तक...

पटना : राज्य में गुड़ उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे। राज्य...

Faculty Development Program 2026: बोकारो में जल प्रबंधन और वर्क-लाइफ बैलेंस...

Bokaro News: कांद्रा, चास, बोकारो स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) में आयोजित ऑनलाइन ISTE-BNY फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें दिन,...

राज्य में 95 लाख से अधिक लोगों ने कराया जीवन प्रमाणीकरण

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 95 लाख 82 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। समाज कल्याण विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img