सांप के काटने से महिला की मौत, सदर अस्पताल में दवा नदारद, प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप

सांप के काटने से महिला की मौत, सदर अस्पताल में सर्पदंश की दवा नदारद, प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही के कारण सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी की मौत की खबर है। परिजनों के अनुसार, शकुंतला देवी को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही समय पर इलाज मिला। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि सर्पदंश की दवा सरकारी अस्पताल में उपलब्ध रहती है। इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया।

DIARCH Group 22Scope News

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आम मरीजों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है

इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन पर महिला को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज रेफर करने का भी आरोप लगा है। जब परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने भी यही कहा कि दवा केवल सरकारी अस्पताल में ही मिलती है। मृतका के पति और बहू ने कहा कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो शकुंतला देवी की जान बच सकती थी। निगम पार्षद भोला साहनी ने भी अस्पताल प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए।

आखिर जिम्मेदारी किसकी है ? उन डॉक्टरों की जो अस्पताल में मौजूद नहीं थे

उन्होंने सवाल किया कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है ? उन डॉक्टरों की जो अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उन डॉक्टरों की जिन्होंने रेफर किया या फिर स्थानीय विधायक और सरकार की ? उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आम मरीजों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब तक चुप्पी साधे रहता है।

यह भी पढ़े : कुर्सेला स्थित कोसी पुल हादसे को दे रहा दावत, शीघ्र मरम्मत की मांग हुई तेज…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...