JAC अपडेट: मैट्रिक-इंटर स्क्रूटिनी के लिए आज से आवेदन शुरू, मदरसा परीक्षा 1 जुलाई से, नेतरहाट तर्ज पर स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू

रांची। JAC ने परीक्षा 2025 से संबंधित कई अहम घोषणाएं की हैं। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की स्क्रूटिनी से लेकर मदरसा परीक्षा और नेतरहाट मॉडल स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया तक शामिल हैं।

स्क्रूटिनी के लिए 18 से 28 जून तक आवेदन

जैक ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के असंतुष्ट छात्रों के लिए स्क्रूटिनी आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 18 जून से 28 जून तक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • मैट्रिक स्क्रूटिनी के लिए शुल्क ₹450

  • इंटर स्क्रूटिनी के लिए शुल्क ₹750

  • स्क्रूटिनी केवल थ्योरी पेपरों की ही होगी।

मदरसा परीक्षा 1 जुलाई से दो पालियों में होगी आयोजित

जैक ने मदरसा परीक्षाओं (वस्तानिया से मौलवी तक) का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक दो सिटिंग में होगी:

नेतरहाट तर्ज पर संचालित स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

राज्य के नेतरहाट मॉडल पर संचालित आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई

  • प्रिंसिपल द्वारा आवेदन की हार्डकॉपी डीईओ कार्यालय में जमा: 18 जून से 3 जुलाई

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड: 21 जुलाई से

  • प्रवेश परीक्षा की तिथि: 27 जुलाई
    जैक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...