Gumla: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाने की पहल

Gumla: भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया महत्वाकांक्षी ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत से सफलतापूर्वक शुभारंभ हो गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।

Gumla: महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाएगा

चैनपुर के उपप्रमुख प्रमोद खलखो ने बताया कि यह विशेष अभियान जनजातीय परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), आयुष्मान भारत कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाएगा। कातिंग पंचायत में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए, और जनजातीय समुदायों में एक आम स्वास्थ्य समस्या, सिकल सेल एनीमिया की जांच भी कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रमुख प्रमोद खलखो और जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पहल का लक्ष्य आदिवासी, हरिजन और पिछड़े वर्ग के लोगों को शत-प्रतिशत सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

Gumla: सरकारी योजनाओं की पहुंच लोगों तक अत्यंत आवश्यक

उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है, तभी उन्हें उनका वास्तविक लाभ मिल सकता है। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को पीएम आवास योजना, मनरेगा, अबूआ आवास, जनमन आवास, 15वां वित्त आयोग, किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, मंईयां सामान योजना, मत्स्य विभाग के पंजीकरण सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और जागरूक किया।

इस अवसर पर मुखिया मधुरा मिंज, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, पंचायत सचिव लक्ष्मण खेड़िया, जनसेवक विश्वारम केवट, बीपीआरओ राममोहन साहू, कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार, कल्याण पदाधिकारी हुलास प्रसाद, आंगनबाड़ी सेविका, एटीएम, बैंक कर्मी, प्रज्ञा केंद्र संचालक सुंदरम केशरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Gumla: सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन

चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने लोगों को जागरूकता संदेश देते हुए नशे के सेवन जैसे शराब, ड्रग्स, सिगरेट, गांजा से दूर रहने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में भी जानकारी दी। यह अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...