तकनीक आधारित जनजातीय विकास विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटना : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अवसर पर बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा ‘तकनीक आधारित जनजातीय विकास’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के द्वारा की गई।

‘जनजातीय विकास से संबंधित शोध एवं तकनीकी नवाचारों को धरातल से जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है’

अपने संबोधन में मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के द्वारा कहा गया कि जनजातीय विकास से संबंधित शोध एवं तकनीकी नवाचारों को धरातल से जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। विभागीय सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी के द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनजातीय समूहों से संबंधित योजनाओं का लाभ और उसके बारे में जानकारी उन तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती है जिसमें एआई बड़ी भूमिका निभाएगा।

Minister Lakhendra Kumar Roshan 2 22Scope News

ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण में तकनीक की भूमिका पर विचार साझा किए गए

कार्यशाला में आईआईटी पटना के प्रो. डॉ. प्रीतम द्वारा जनजातीय विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, सहायक प्रो. डॉ. चेतन कुमार पटेल द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार आधारित विकास, FILO ऐप के प्रतिनिधि दीपेश कुमार सिंह द्वारा जनजातीय शिक्षा में एआई के उपयोग, सी-डैक के प्रतिनिधि सगुण बैजल द्वारा डिजिटल इंडिया हेतु इनोवेटिंग इंटेलिजेंस और गैर सरकारी संस्था PRADAN के प्रतिनिधि शमशाद परवेज द्वारा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण में तकनीक की भूमिका पर विचार साझा किए गए।

Minister Lakhendra Kumar Roshan 3 22Scope News

कार्यक्रम में राज्य के 24 जनजातीय जिलों से आए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व विभागीय पदाधिकारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे

इसके अतिरिक्त वाधवानी एआई समूह की अदिति पुथरन द्वारा जनजातीय विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, जनजातीय कार्य मंत्रालय की तकनीकी टीम द्वारा एआई चैटबॉट एवं FRA तकनीक विकास विषय और आईआईटी पटना की सहायक प्रो. श्वेता सिन्हा द्वारा लुप्तप्राय जनजातीय भाषाओं एवं तकनीकी एकीकरण विषय पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राज्य के 24 जनजातीय जिलों से आए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।

Minister Lakhendra Kumar Roshan 1 22Scope News

Minister Lakhendra Kumar Roshan 4 22Scope News

यह भी पढ़े : 30 जून तक शत-प्रतिशत CMR चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...