पापा ने कर दी मम्मी की…, दहेज़ की खातिर शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, 7 वर्ष के बेटे ने बताया…

भोजपुर: कहा जाता है कि शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं लेकिन भोजपुर की एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल भोजपुर में एक शिक्षक ने दहेज़ की खातिर अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया। मामले में आरोपी शिक्षक के सात वर्षीय बेटे ने ही उसकी पोल खोल दी जिसके बाद अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना भोजपुर के बडहरा थाना क्षेत्र के छपरा गांव की है जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और परिजनों के साथ मिल कर शव का दाह संस्कार कर दिया।

ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतिका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। मृतिका के भाई ने बताया कि उसके पिता की मौत 1998 में हो चुकी है जबकि मृतिका की शादी शिक्षक चंदन के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। उसका एक सात वर्ष का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि शादी के एक वर्ष बाद ही आरोपी शिक्षक चंदन दहेज़ की मांग करते हुए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। वह अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था और बीते 6 जून को उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका दाह संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें – BEO और लेखा सहायक शिक्षक से घूस लेते हुए गिरफ्तार

मृतिका के भाई ने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर जब वह पहुंचा तो घर में उसके बहन की सास थी जबकि उनके भांजे को एक कमरे में बंद कर रखा गया था। उसने जब अपने भांजे से पूछा तो उसने बताया कि पापा और मम्मी की झगड़ा हुई थी, फिर पापा ने गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बेड पर पड़ा था तो बच्चे ने कहा मुझे लगा मम्मी सोई हुई है। बाद में पापा ने मुझे बुआ के घर पहुंचा दिया और कहा कि तुम्हारा आधार कार्ड बनवा कर ला रहा हूं। करीब 2 से 3 घंटे बाद एक अंकल मुझे लेकर घाट पर गये जहां मम्मी लकड़ियों पर लेटी हुई थी और पापा ने उन्हें आग लगा दी।

पापा ने मुझे बताया कि मम्मी तुम्हे अच्छा आदमी बनाने के लिए तपस्या कर रही है। लेकिन अब मम्मी मेरे पास कभी नहीं आएगी। मासूम की निशानदेही पर पुलिस ने शवदाह वाले जगह से मृतिका के कपडे बरामद कर लिया है और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में मृतिका की मां कहा कि सोचा था कि लड़का पढ़ा लिखा शिक्षक है तो बेटी को अच्छे से रखेगा। लेकिन एक वर्ष बाद ही वह बेवजह झगड़ा करने लगा और मेरी बेटी की पिटाई भी करता था। वह अक्सर पैसे की मांग करता था और मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें – EPIC वितरण प्रक्रिया में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, 15 दिनों के अंदर…

मेरे बेटे जब जा कर समझाते थे तो 2-3 महीने शांत रहता फिर वह प्रताड़ना शुरू कर देता था। मृतिका के भाई ने पति चंदन कुमार गुप्ता, सास सीता देवी, पाटीदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और आरोपी पति के चाचा राजेंद्र साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है।बड़हरा थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि ससुराल वालों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला की लाश जला दी।

बिना पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। घाट से जो कपड़े बरामद हुए हैं। उसे FSL भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  जुआ खेलने में जीत जाता था तो दोस्तों ने कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...