Advertisment

BEO और लेखा सहायक शिक्षक से घूस लेते हुए गिरफ्तार

रोहतास: बिहार में इन दिनों निगरानी विभाग भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में निगरानी विभाग की टीम ने रोहतास में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और उनके कार्यालय के लेखा सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने बिक्रमगंज के BEO सुधीरकांत शर्मा और उनके ही कार्यालय में कार्यरत लेखा सहायक सुभाष कुमार को अपने साथ लेकर पटना चली गई। जानकारी के अनुसार BEO ने गोटपा मध्य विद्यालय के शिक्षक से एरियर की राशि भुगतान और सर्विस बुक के संधारण के लिए पांचसौ रूपये प्रति प्रतिवर्ष के हिसाब से कुल बीस हजार रूपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें – EPIC वितरण प्रक्रिया में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, 15 दिनों के अंदर…

मामले की सूचना शिक्षक ने निगरानी विभाग की टीम को दी जिसके बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी की और BEO को 7600 रूपये तथा लेखा सहायक को 7 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी श्याम बाबु प्रसाद ने बताया कि शिक्षक ने निगरानी को घुस मांगे जाने की सूचना दी थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए BEO और लेखा सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   खंडहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...