Advertisment

पटना पहुंची वंदे भारत ट्रेन की रैक, कल PM हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

पटना : पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर अब और आसान हो जाएगा। इस रूट पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) चलने जा रही है। कल यानी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। 20 जून को सीवान में पीएम मोदी रहेंगे, उनका कार्यक्रम है। इसी मौके पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक बीते बुधवार यानी 18 जून को पटना पहुंची। उद्घाटन को लेकर पाटलिपुत्र जंक्शन पर तैयारी शुरू हो गई है। इसका रखरखाव गोरखपुर वर्कशॉप और वापसी में सामान्य साफ-सफाई पाटलिपुत्र जंक्शन पर होगा।

Goal 3 22Scope News

संभावित रूट और टाइमिंग समझें

दरअसल, रूट और टाइमिंग की बात करें तो आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसका स्टॉपेज हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज में होगा। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रुकेगी। दोपहर करीब 12:45 बजे यह पाटलिपुत्र पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से वापसी में यह ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना होगी, रात 10:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1540 रुपए हो सकता है किराया

आपको बता दें कि इस ट्रेन के किराए की बात की जाए तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक के लिए एसी चेयर कार का किराया 740 रुपए तक हो सकता है। एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए आपको 1540 रुपए तक देने पड़ सकते हैं। पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर तक के लिए चेयर कार का किराया 295 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 625 रुपए तक हो सकता है।

8 कोच की होगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच की संख्या आठ होगी। 21 जून से गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन से यात्रा करते हैं तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच का सफर सात घंटे में पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़े : बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, पटना से गोरखपुर तक चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...