गया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ पारंपरिक तरीके से स्वागत

487
Advertisment

गयाः वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर किया. पीएम से हरी झंडी मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से पटना के लिए रवाना हुई थी. जो गया जंक्शन पर पहुंची. गया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ. मौके पर ट्रेन की नगर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने नारियल फोड़कर ट्रेन का स्वातग किया. मौके पर सांसद विजय मांझी और औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने आरती भी की  इस दौरान कई रेल अधिकारी मौजूद थे. गया जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया गया. इस दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

Advertisment

Advertisement