Advertisment

सेंट्रल बैंक, बैरिया का ग्राहक सेवा केंद्र पर घोटाले का आरोप

बेतियाः बैरिया प्रखंड के इस्लाम चौक पर संचालित सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र के विरुद्ध खाताधारकों ने घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत बैरिया सेंट्रल बैंक का प्रबन्धक और श्रीनगर पूजहां थाना में की है।

खाताधारकों के अनुसार जमा की गई राशि में लाखों की हेराफेरी की गई है। पासबुक में जो पैसा दिख रहा है, वह बैंक में जमा नहीं किया गया है। साथ ही जमा की गई राशी खाताधारकों के पासबुक पर प्रिंट नहीं कर सीएसपी संचालक द्वारा हाथ से लिखा गया है।

सेंट्रल बैंक, बैरिया के शाखा प्रबंधक मुन्ना मिश्रा ने बताया कि पहली नजर में आरोप सही लग रहा है, जरुरी कागजात बैंक के वरीय पदाधिकारियों का भेज दिए गय़े है। आरोपों के सत्यता की जांच की जा रही है। आरोप सही पाये जाने पर सीएसपी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बगही बघम्बरपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि सीएसपी संचालक मेरा बेटा है। मामले की जांच की जा रही है। पंचायत चुनाव को देखते हुए राजनीतिक कारणों से आरोप लगाया गया है.

Jharkhand Student Protest: छात्र आंदोलन पर झारखंड में सियासी संग्राम तेज,...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीजेपी के प्रदेश महासचिव अमर...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: न नारे, न शोर… हाथों...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार...

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़! घायल छात्रों से...

JPSC JSSC Protest: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद...