मुजफ्फरपुर : 55 कार्टन अवैध शराब के साथ एक कारोबारी धराया

मुजफ्फरपुर : बिहार में अवैध शराब का कारोबार पुलिस की सख्ती के बावजूद भी नहीं थम रही है. जबकि बिहार में शराबबंदी है. यहां आये दिन विभिन्न शहरों में भारी मात्रा में शराब बरामद की जा रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर की है. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के 55 कार्टून बरामद किए हैं. इसके साथ ही एक शराब कारोबारी को भी दबोचा है.

मामले की जानकारी को देते हुए उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव में छापेमारी कर 55 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. उत्पाद विभाग को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप में कुछ लोग अवैध शराब का भंडारण कर, शराब का कारोबार कर रहे हैं. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने उत्पाद सब इंस्पेक्टर मनोज देव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. जिसने उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस विभिन्न जगहों पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कारोबारियों की धरपकड़ में लगी है. इसी क्रम में गायघाट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मैठिडोमा चौक और बखरी के समीप कई लीटर मिलावटी ताड़ी को मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस ने वहां से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा मकरंदपुर के समीप एक युवक को लगभग 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामले में डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें 2 देसी शराब के तस्कर और 9 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट : विशाल

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...