Advertisment

आंकड़ा हुआ 100 के पार, कोविड गाइड लाइन हुई बेकार

रांचीः झारखंड में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल पिछले एक सप्ताह में आंकड़े दोगुनी हो चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान झारखंड में

काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ा।  लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के सिलेंडर

नही मिल पा रहे थे, अस्पतालों की दहलीज पर लोग तड़प रहे थे। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी

के बीच एक बार फिर संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ जारी है। कई जोड़ी ट्रेन दूसरे

राज्यों से रांची पहुंच रही है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर लोग बिना मास्क के बेपरवाह घूम रहें हैं। स्टेशन परिसर

में कई जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन  नहीं हो रहा है।

खादगढ़ा बस स्टैंड में दूसरे राज्यों के साथ-साथ झारखंड के सभी जिलों से बसें पहुंचती है, जिससे रोजाना

लाखों की संख्या में यात्री राजधानी पहुंचते हैं। यहां पर यात्रियों की कोरोना जांच करवाई जा रही है,

लेकिन बस स्टाफ समेत काफी संख्या में यात्री बिना मास्क के घूम रहे हैं।

राजधानी रांची:

राजधानी रांची के सबसे व्यस्तम चौराहा अल्बर्ट एक्का चौक पर भी लोग लापरवाह दिखे।

कुछ लोग मास्क पहने हुए जरूर नजर आए लेकिन काफी संख्या में लोग बिना मास्क

ओर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे।  

वहीं रांची के सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी को लेकर हम सभी अलर्ट मोड में हैं,

खासकर बच्चों के उपचार लिए भी ऑक्सीजन स्पोर्ट बेड तैयार किये जा रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा

जारी निर्देश का पालन किया जा रहा है। जो भी संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा जा रहा है।

किसी को भी अपने घरों में नही रहने दिया जा रहा है। कुछ लोग हैं जो अपना गलत मोबाइल नम्बर ओर

गलत ऐड्रेस देकर गए हैं, उनका भी पता लगाया जा रहा है।  साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार को भी बढ़ाया गया है।

Jamshedpur: मास्क की जांच व दुकानों में गाईड-लाईन की टोह लेने पहुंचे एडीएम

 

Jharkhand Student Protest: छात्र आंदोलन पर झारखंड में सियासी संग्राम तेज,...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीजेपी के प्रदेश महासचिव अमर...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: न नारे, न शोर… हाथों...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार...

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़! घायल छात्रों से...

JPSC JSSC Protest: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद...