मुफ्त ट्रेनिंग, स्कॉलरशिप और हॉस्टल! बिहार सरकार दे रही युवाओं को हुनरमंद बनने का मौका

मुफ्त ट्रेनिंग, स्कॉलरशिप और हॉस्टल! बिहार सरकार दे रही युवाओं को हुनरमंद बनने का मौका। हुनरमंद बिहार: अब मुफ्त में सीखें मधुबनी, टेराकोटा और 18 तरह की शिल्पकलाएं। अब मधुबनी, टेराकोटा और मंजूषा सीखना हुआ आसान, पटना में शुरू हुआ खास प्रशिक्षण प्रोग्राम। हुनर से आत्मनिर्भरता की उड़ान: बिहार सरकार दे रही है फ्री स्किल ट्रेनिंग, जल्द करें आवेदन

पटना: अगर आप बिहार के युवा हैं और हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार सरकार की ओर से आपको एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अधीन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान जुलाई से सितंबर 2025 तक चलने वाले निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

400 युवाओं के लिए सुनहरा मौका

संस्थान के तहत 18 पारंपरिक हस्तशिल्पों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा कला, टेराकोटा, अप्लिक कशीदाकारी और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे पारंपरिक और समकालीन शिल्प कला को शामिल किया गया है। जिसमें कुल 400 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

छात्रवृत्ति और सुविधाएं

सरकार की ओर से दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रति माह ₹1000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर की 110 महिलाओं को ₹1500 अतिरिक्त। बाहरी पुरुष प्रतिभागियों को हॉस्टल और भोजन के लिए ₹2000 प्रति माह। ट्रेनिंग किट भी संस्थान की ओर से ही निःशुल्क उपलब्‍ध कराया जाएगा।

कैसे होगा चयन और आवेदन

इस कला को सीखने के लिए प्रतिभागियों का चयन प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार के बाद होगा। इसका आयोजन 23 जून, सुबह 11 बजे, संस्थान परिसर, पटना में किया जाएगा। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.umsas.org.in पर जाकर फार्म भर सकते हैं और बिहार सरकार की ओर से आयोजित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।

विरासत को मिलेगा नया जीवन

यह प्रशिक्षण न सिर्फ युवाओं को हुनरमंद बनाएगा, बल्कि बिहार की लोककलाओं और शिल्पकलाओं को नया जीवन भी देगा। सरकार की यह पहल आत्मनिर्भर भारत के सपने को ग्रामीण और शहरी युवाओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

जल्द करें आवेदन, सीमित सीटें

अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना में संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से अनुरोध किया गया है कि इच्‍छुक प्रतिभागी इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्‍द आवेदन करें। सीटें सीमित हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पूर्वी चंपारण का कुख्यात राहुल मुखिया की अवैध संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने कोर्ट में…

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img