प्रशांत लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- लिस्ट का इंतजार कीजिए…

पटना : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पत्रकारों से बात की है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्पष्ट बताया कि जन सुराज की जीत किस तरह होगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे आपलोग जन सुराज की लिस्ट का इंतजार कीजिए।

DIARCH Group 22Scope News

पिछली बार दोनों गठबंधन को मिलाकर 72 फीसदी वोट पड़ा है – प्रशांत किशोर

उन्होंने कहा कि पिछली बार दोनों गठबंधन को मिलाकर 72 फीसदी वोट पड़ा है। जो 28 फीसदी लोग बच गए वो इस बार जन सुराज को वोट करेंगे। साथ ही जैसे विभिन्न सर्वे में बताया जा रहा है, दोनों गठबंधनों का भी नुकसान होगा। मान लें कि दोनों गठबंधनों को 10-10 फीसदी वोट का नुकसान भी हुआ तो वो जन सुराज में जुटेगा और हमारा वोट 48 फीसदी हो जाएगा। हमें वोटकटवा पार्टी भी बताया गया है, लेकिन इसे हम अपने लिए मेडल मानते हैं। हमलोग दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वो साफ हो जाएंगे।

प्रशांत ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे 2 चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है

वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे दो चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह हमलोग हमेशा से पढ़ते रहे हैं इसलिए अब परीक्षा के ऐलान के साथ टेंशन मुक्त हो गए हैं। आज बिहार के लोगों की बंधुआ मजदूरी के खत्म होने का ऐलान हुआ है। बिहार के लोग इस बार मोदी-नीतीश, लालू के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम इस सपने के साथ आए हैं कि बिहार में यूपी-महाराष्ट्र के लोग भी पढ़ने और काम करने के लिए आयें, ऐसी व्यवस्था बने।

यह भी देखें :

दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है – प्रशांत

उन्होंने कहा कि दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है। पहले ज्यादा चरण में चुनाव इसलिए होता था ताकि पीएम नरेंद्र मोदी ज्यादा से ज्यादा सभा करें। लेकिन अब भाजपा ने भी मान लिया है कि मोदी की सभा से कुछ नहीं होगा, इसलिए जल्दी चुनाव करके खत्म किया जाए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। यह उनका किया अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खाएंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के बाद होगा। त्योहार के मौके पर बाहर से जो भी लोग अपने घर आयेंगे वो बिहार में बदलाव के लिए वोट करेंगे।

यह भी पढ़े : राजेश राम ने कहा- BJP-JDU राज के अंत की शुरुआत, बिहार अब बदलाव को तैयार है…

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...