SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर बहाली, इस डेट तक करें आवेदन

SBI Vacancy 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून से 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर किया जा सकता है।

SBI Vacancy 2025: कुल पदों की संख्या और आरक्षण विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2600 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से-

  • अनारक्षित (UR): 1066 पद
  • एससी (SC): 387 पद
  • एसटी (ST): 190 पद
  • ओबीसी (OBC): 697 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 260 पद

SBI Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)।

विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

SBI Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • इंटरव्यू

इसके साथ ही स्थानीय भाषा की परीक्षा भी ली जाएगी। तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

SBI Vacancy 2025: सर्किलवार वैकेंसी डिटेल्स

सर्किलक्षेत्रपदों की संख्या
भोपालमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़200
चंडीगढ़जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब80
लखनऊउत्तर प्रदेश280
नई दिल्लीदिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी30

SBI Vacancy 2025: वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के अंतर्गत शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480/- प्रतिमाह दी जाएगी। वेतनमान का ढांचा इस प्रकार है- ₹48,480-2000/7-62,480-2340/2-67,160-2680/7-85,920

SBI Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 जून 2025
  • अंतिम तिथि: 30 जून 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img