Commercial Advertisment

RRB NTPC Result: ग्रेजुएट लेवल इस परीक्षा का जल्द होगा रिजल्ट जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे

RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित की गई RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब अपने नतीजों का इंतजार है। RRB NTPC CBT-1 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जारी किया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 के बीच किया गया था। कुल 100 प्रश्न थे, जो कुल 100 अंकों का था। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। 6 जुलाई 2025 को आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि थी।

RRB NTPC Result: कैसे करेंगे रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “RRB NTPC CBT-1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। आपका रिजल्ट PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Result: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें। साथ रिजल्ट जारी होने की सूचना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट और RRB के नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...